Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (MP TBC) एव मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड (MP MADARSA BOARD) की संरचना एवं कार्य दायित्व

    मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (MP BOOK DIPO)    एवं 

 मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड  (MP MADARSA BOARD) की संरचना 

                                 एवं कार्य दायित्व

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा के कार्य दायित्वों की पूर्ति हेतु राज्य स्तर से अनेक कार्यालयों /संस्थानों की स्थापना की गई है इननमे से एक है मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (MP TBC) एवं  दूसरा है मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड  (MP MADARSA BOARD)

आज हम  इन दोनों ही  निगम  /संस्थानों के संगठनात्मक सरंचना एवं कार्यों से अवगत करा रहे हैं   

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम   (MP TBC)


एमपी। पाठ्य पुस्तक निगम म.प्र. के तहत पंजीकृत एक सोसायटी है। सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973। इसे राज्य सरकार के आदेश पर 1968 में बनाया गया था, जिसका मूल कार्य मध्य प्रदेश में स्कूलों के लिए कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन और बिक्री / वितरण था। निगम ने अपने व्यवसाय के नियम (विनियम 1974) रजिस्ट्रार फर्मों और सोसायटी एम.पी. भोपाल और इन नियमों के ढांचे के भीतर अपना संचालन करता है। इसके अलावा, निगम राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का भी पालन करता है

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम  संरचना 
     (MP TBC)
 
           अध्यक्ष 
                                                                 
          उपाध्यक्ष 
              
  प्रबंध संचालक 
महाप्रबंधक   प्रबंधक उप प्रबंधक    सहायक प्रबंधक 

 मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (MP TBC) के दायित्व 
  • एक समय बद्ध कार्यक्रम के अनुसार पाठ्य पुस्तकों की सामाजिक वितरण की व्यवस्था करना
  •  मध्यपदेश के शालेय स्तर के छात्र छात्राओं के लिए उच्च गुणवत्ता की पाठ्यपुस्तक एक कम कीमत पर उपलब्ध कराना .
  • संपूर्ण प्रदेश में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व मुद्रित पाठ्य पुस्तकों के वितरण की समुचित व्यवस्था करना.
  • निगम द्वारा संभागीय जिला मुख्यालयों पर स्थित 14 डिपो  के माध्यम से निगम में पंजीकृत पुस्तक विक्रेताओं शासकीय विभागों को निगम की पाठ पुस्तकों का विक्रय प्रदाय करना.
  •  निगम द्वारा पंजीकृत विक्रेताओं को पुस्तकों का विक्रय करने के अतिरिक्त राज्य शासन के विभिन्न विभागों को निःशुल्क  पाठ्य पुस्तक वितरण योजना अंतर्गत पाठ पुस्तकों की यथा समय आपूर्ति करना.

                  आइये अब जानते है मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड की सरंचना एवं कार्य दायित्व 

                     मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड  (MP MADARSA BOARD)



मदरसा शिक्षा के विकास एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यकों में शिक्षा के लोक-व्यापीकरण के तहत केन्द्र प्रवर्तित मदरसा आधुनिकीकरण योजना के प्रभावी क्रियान्यवन की दृष्टि से मध्यप्रदेश सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 सितम्बर 1998 को विधानसभा में अधिनियम पारित कर मध्यधप्रदेश मदरसा बोर्ड का गठन किया गया।

बोर्ड का मुख्य उद्देश्य

मदरसा बोर्ड का मुख्‍य उद्देश्य परंपरागत मदरसों को दीनी तालीम के साथ – साथ उनके छात्रों को आधुनिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। मदरसा अधुनिकीकरण योजना के अन्तर्गत मदरसों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना, पर्यवेक्षण करना तथा समय- समय पर राज्य सरकार को सलाह देना।

मदरसा बोर्ड की सरंचना 

अध्यक्ष 

सचिव 

बोर्ड सचिव 

शासकीय सदस्य 

  1. प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
  2. प्रमुख सचिव, वित्त विभाग म.प्र.
  3. प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मध्यप्रदेश
  4. प्रमुख सचिव, आ.जा. और अनु.जन. जाति कल्याण विभाग म.प्र.
  5. आयुक्त, लोक शिक्षण मध्यप्रदेश
  6. संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद मध्यप्रदेश
  7. प्रबंध संचालक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन
  8. सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश
  9. प्रबंध संचालक, म.प्र. पाठ्यपुस्तक निगम
  10. सचिव, म.प्र. अल्पसंख्यक आयोग
  11. मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. वक्फ बोर्ड 
नामांकित सदस्य 
  1. अरबी भाषा का एक विद्वान
  2. उर्दू भाषा का एक विद्वान
  3. सुप्रबंधित मदरसों के तीन अध्यक्ष
  4. मुस्लिम समुदाय के तीन सदस्य प्रतिष्ठत समाज सेवी।

मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड के दायित्व 
  • मदरसा शिक्षा को निर्देशित करना तथा का प्रवचन करना 
  • मदरसों को मान्यता देना 
  • मदरसों की मान्यता को वापस लेना 
  • मदरसा की मान्यता का अभिलेख का अनुरक्षण करना 
  • विहित   रीति  से मदरसों की प्रबंधन समितियों की नियुक्ति करना
  •  मान्यता समिति परीक्षा समिति वित्त समिति तथा अन्य समितियों का गठन करना 
  • मदरसा शिक्षा के प्राथमिक एवं मंडल स्तर के लिए पाठ्यक्रम विवरण विहित   करने हेतु कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं का संचालन करने के लिए इंतजाम करना तथा प्रमाण पत्रों को प्रदाय करना 
  • मदरसों की निरीक्षण के लिए कार्य विधि का विकास करना तथा निधियों  के उपयोग को सुनिश्चित करना 
  • मदरसा शिक्षा के संबंध में केंद्रीय और राज्य सरकारों की योजना के क्रियान्वयन का पर्यवेक्षण कर राज्य सरकार के अनुमोदन के लिए बोर्ड की वार्षिक बजट प्राप्त तथा लेखों को तैयार करना
  •  हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी मौलवी तथा आलिम उर्दू माध्यम से संचालित करना 
  •  अदीब उर्दू , माहिर उर्दू , मुआल्लिम उर्दू परीक्षाओं का संचालन 
  • अरबी स्पोकन 6 माह का कोर्स संचालन
  •  मदरसों   में रोजगारोन्मुखी  शिक्षा की व्यवस्था 
  • मदरसों में विभिन्न साहित्यिक सांस्कृतिक खेलकूद तथा शैक्षणिक गतिविधियों का पर्ववेक्षण / मार्गदर्शन.

यह भी पढ़ें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement