CS / ACS NIYUKTI
माध्यमिक शिक्षा मंडल : केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष की 10 फरवरी तक होगी नियुक्ति I
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षावों की तैयारियां अब जोरों पर है
विध्यार्थीओं के लिए ब्लू प्रिंट व् class 10 व् class 12 की वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों के माडल पारूप . 10 वीं व् 12 की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी ( टाइम टेबल ) जारी करने के पश्चात अब परीक्षा आयोजन हेतु परीक्षा केन्द्रों के चयन व् केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति में जुट गया है .
CS / ACS नियुक्ति के सम्बन्ध में माशिम के निर्देश 👈
केंद्र अध्यक्ष/ सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों का परीक्षा वार चयन का कार्य कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति निम्नानुसार रहेगी-
कलेक्टर अध्यक्ष
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य
जिला शिक्षा अधिकारी सचिव सदस्य
सहायक आयुक्त /जिला संयोजक जाति कल्याण सदस्य
प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उमावि समन्वय संस्था सदस्य
संभागीय अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश सदस्य
मंडल सदस्य जिले में निवासरत सदस्य
केंद्राध्यक्ष /सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों का चयन संबंधी मापदंड
- समन्वय संस्था प्राचार्य को प्रायोगिक परीक्षा उत्तर पुस्तिका सैद्धांतिक उत्तर पुस्तिका एवं गोपनीय सामग्री का वितरण कार्य एवं मूल्यांकन निर्धारित समय से प्रारंभ करने का दायित्व होता है अतः मूल्यांकन अधिकारी सहायक मूल्यांकन अधिकारी को मंडल परीक्षाओं में केंद्र अध्यक्ष /सहायक केंद्र अध्यक्ष के रूप में चयनित ना किया जाए
- वर्ष 2022 की परीक्षा में जिन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की घटना हुई ऐसे परीक्षा केंद्रों पर तत समय नियुक्त केंद्राध्यक्ष को वर्ष 2023 की परीक्षाओं के लिए पुनः केंद्र अध्यक्ष के रूप में चयनित न किया जाए
- यदि किसी परीक्षा केंद्र पर हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल दोनों परीक्षाओं का संचालन हो रहा है वहां केंद्रा अध्यक्ष हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य स्तर का नियुक्त किया जाएगा
- ऐसे प्राचार्यो का चयन अवश्य किया जाए जो हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी संस्था के प्राचार्य हैं
- प्राचार्य स्तर के अधिकारी की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में वरिष्ठ व्याख्याता को केंद्र अध्यक्ष बनाया जाने हेतु चयन किया जावे
- केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष के चयन में शासकीय विद्यालय के प्राचार्य/ व्याख्याताओं को प्राथमिकता दी जाए
- परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष चयन करते समय किसी जिले में प्राचार्य व्याख्याता की उपलब्धता ना हो तो उच्च माध्यमिक शिक्षक को केंद्र अध्यक्ष के रूप में चयनित किया जा सकता है
- सहायक केंद्र अध्यक्ष के चयन में शासकीय विद्यालयों के वरिष्ठ व्याख्याताओं को प्राथमिकता दी जाए उपलब्ध ना होने की दशा में उच्च माध्यमिक शिक्षकों को भी सहायक केंद्र अध्यक्ष के रूप में चयन किया जा सकता है
- परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सहायक केंद्र अध्यक्ष उसी परीक्षा केंद्र में कार्यरत व्याख्याता हो
- यदि किसी केंद्र पर केंद्राध्यक्ष , सहायक केंद्र अध्यक्ष से कनिष्ठ है तो ऐसी स्थिति में वरिष्ठता के आधार पर केंद्र अध्यक्ष मान्य किया जाए
- यदि किसी महिला केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष की नियुक्ति ब्लॉक से बाहर किसी केंद्र पर की गई है तो ऐसी स्थिति में वैकल्पिक केंद्र अध्यक्ष रिजर्व सूची से लेते हुए जिला कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात परिवर्तन की कार्यवाही की जावे निशक्त अथवा बीमार व्यक्ति की ड्यूटी लग जाने की स्थिति में भी वैकल्पिक केंद्र अध्यक्ष रिजर्व सूची से लेते हुए जिला कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात परिवर्तन की कार्यवाही की जाए
- पर्यवेक्षकों के चयन हेतु शासकीय संस्था के कार्य शिक्षकों को प्राथमिकता से चयन किया जावे जिले में कार्यरत महिला शिक्षकों का चयन अवश्य किया जाए जिससे जिस केंद्र पर छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रही हैं उन केंद्रों पर उनकी नियुक्ति की जा सके
यह भी पढ़े -👇
- मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा / जनजातीय कार्य विभाग की नवीनतम जानकारी से अपडेट होते रहने के लिए पढ़ते रहिये https://www.mpteachers.com
0 टिप्पणियाँ