Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

"हर घर तिरंगा " अभियान I जाने कब से कब तक व् किस प्रकार होगा आयोजन I लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने जारी किया आदेश . शासकीय प्राथमिक / माध्यमिक /हाई स्कूल / हायरसेकेण्ड्री विद्यालयों के शिक्षकों , विद्यार्थियों व आमजन के लिए उपयोगी

  "हर घर तिरंगा " अभियान 

 जाने कब से कब तक व्  किस प्रकार होगा आयोजन I



भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे  आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में स्वराज संचालनालय संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा पत्र क्रमांक अकादमिक/ हर घर तिरंगा/ 2022/ 1325 भोपाल दिनांक 13 -07- 2022 द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य देश वासियों में देशभक्ति की भावना जागृत कर राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है इस अभियान के अंतर्गत जन सामान्य को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किए जाने हेतु विभाग द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं हेतु निम्नानुसार बिंदु निर्देशित किए गए हैं 
  • 1. प्रदेश की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में अनिवार्य रूप से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा फहराया जाएगा तथा इस हेतु ध्वज संहिता का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा 
  • 2. प्रदेश के सभी प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों शिक्षक मीटिंग के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देकर सभी को उनके घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु संकल्पित किया जाएगा 
  • 3. प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के विषय में जागरूकता लाने हेतु शपथ ग्रहण कराई जाएगी
  • 4.सभी अभिभावकों को इस अभियान में सहभागिता हेतु संदेश तथा लीफलेट भेजे जाएं एवं युवाओं एवं बच्चों को रंग करने हेतु कटआउटस एवं प्रिंट आउट उपलब्ध कराए जाएं इस हेतु आवश्यकता अनुसार स्थानीय निधि का उपयोग किया जा सकता है 
  • 5.समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय एमपी बोर्ड आईसीएसई बोर्ड सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के सभी प्राचार्य शिक्षकों अभिभावकों की बैठक आयोजित कर राष्ट्रभक्ति का संचार करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए झंडा फहराने हेतु जागरूक किया जाए 
  •  6. तिरंगा वॉलिंटियर्स के रूप में विद्यार्थियों जन अभियान परिषद एनसीसी कैडेट नेहरू युवा केंद्र से समन्वयक एनएसएस भारत स्काउट एंड गाइड आदि से सेवाएं ली जाए 
  • 7. जन जन जागरूकता हेतु समस्त विकास खंडों को जोड़ते हुए तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली रैली आयोजित कराई जाए 
  • 8. विद्यार्थियों अभिभावकों नोडल अधिकारियों का यह दायित्व होगा कि नागरिकों को झंडा फहराने की विधि तथा अन्य जानकारियों से स्पष्ट रूप से अवगत कराएं 
  •  9. कटा फटा झंडा लगाया जाना निषेध होगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की समय अवधि के उपरांत निजी आवासों एवं अन्य स्थानों पर लगाए गए ध्वज को आदर भाव के साथ उतारकर फोल्ड कर व्यवस्थित रूप से रखा जाए 

कहाँ -कहाँ झंडा फहरा सकते हैं -  

शत -प्रतिशत घरों ,दुकानों , कार्यालयों ,शैक्षणिक संस्थानों , नलकूपों , जिले के सभी शासकीय भवनों , रेस्टोरेंट , मॉल , शोपिंग कोम्प्लेक्स , आदि 

झंडा किससे बना हो सकता है - 

खादी, हाँथ से कपड़े से बना / ऊनी / सिल्क / पोलिस्टर आदि का 3 :2 लम्बाई व् चौड़ाई का हो सकता है . जैसे यदि 3 फीट लम्बाई हो तो 2 फीट चौड़ाई हो . 

झंडा फहराने के सामान्य नियम - झंडा संहिता का पालन हो . 

  • सरकारी कार्यालय में सूर्योदय के बाद इसे फहराया जाए व् सूर्यास्त के साथ ही  उतार लिया जाय . 
  • घरों में भी यदि झंडे पर रोशनी न हो तो शाम के बाद उतार लिया जाय .
  • 11 से 17 अगस्त तक के अभियान के बाद झंडे को उतार कर सम्मान सहित रखा जाए . 
  • कटा / फटा / व् आधा झुका झंडा न फहराया जाए .

             भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता एवं जन सामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाना नियत किया गया है यह कार्यक्रम उक्त निर्देशों के अनुपालन में क्रियान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस प्रकार हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में प्राथमिक विद्यालयों माध्यमिक विद्यालयों हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है कि वे सभी विद्यार्थियों को दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक अपने घरों पर झंडा फहराने हेतु प्रेरित करें साथ ही अभिभावकों को भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता हेतु प्रेरित करें।

हर घर तिरंगा अभियान हेतु मध्यप्रदेश एक दृष्टि में

  •  मध्य प्रदेश की कुल अनुमानित जनसंख्या 8.50 करोड़
  •  मध्यप्रदेश में अनुमानित आवासों की संख्या 1.70 करोड़
  •  जिला पंचायत 51 
  • ग्राम पंचायतों की संख्या 22710 
  • नगर पालिका/ नगर परिषद 391 
  • प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की संख्या 107497 
  • आंगनबाड़ी/ एएनएम सेंटर की संख्या 97203
  •  शासकीय महाविद्यालयों की संख्या 1405।
निश्चित तौर सभी के सक्रिय सहभागिता से हर घर तिरंगा अभियान अवश्य सफल होगा।

यह भी  पढ़ें 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement